फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पति ने पड़ोसी महिला के साथ मिलकर पत्नी को पीटा, केस दर्ज

Sun, 02 Nov 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। महिला ने पति पर पड़ोसी महिला और युवती के साथ मिलकर पीटने गला दबाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि वीरवार को उनके पति और सास ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब वह प्लॉट की ओर जा रही थी तो उनके पति, पड़ोस की महिला और एक युवती ने उनको रोक लिया। पति ने उसे डंडे से पीटने शुरू कर दिया जबकि साथ खड़ी महिला ने उनका गला दबाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए।
गंभीर रूप से घायल महिला को गोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें