गोहाना। शहर के एक निजी स्कूल के प्रबंध निदेशक महेंद्र मलिक की कार का यमुनानगर में टोल टैक्स कट गया, जबकि कार उस समय गोहाना स्थित उनके घर पर खड़ी थी। महेंद्र मलिक ने बताया कि शनिवार शाम 7:21 बजे वह घर पर थे और उनकी कार भी घर पर ही खड़ी थी। इसी दौरान उनके मोबाइल पर यमुनानगर में जगाधरी के पास मिल्कमाजरा टोल प्लाजा पर टोल कटने का संदेश आया।
मिल्कमाजरा टोल प्लाजा एनएच-344 पर स्थित है। महेंद्र मलिक के अनुसार उनकी कार का नंबर एचआर 15ए 0001है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अन्य वाहन पर उनकी कार का फर्जी नंबर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी वजह से उनकी कार के नाम पर टोल टैक्स कट गया।