फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज मनाएंगे वीर बाल दिवस

Thu, 26 Dec 2024 10:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में वीरवार कको वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में वाद-विवाद, कविता, भाषण व चित्रकाला प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। यह कार्यक्रम सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के चार पुत्रों की शहादत की याद में आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के छोटे पुत्रों (बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह) की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को ‘बाल वीर दिवस’ मनाने की घोषणा की है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि गुरु गोबिंद सिंह के बेटों के बलिदान और वीरता का सम्मान किया जा सके। यह दिन गुरु गोविंद सिंह के बेटों के विश्वास, स्वतंत्रता व न्याय के प्रति समर्पण में दिखाए गए अद्वितीय साहस और निस्वार्थता की याद दिलाता है। इस दिवस पर पहले अवकाश घोषित किया गया था। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सभी खंड शिक्षा अधिकारियों काे स्कूलों में वीर बाल दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिताओं के वीडियो व फोटोग्राफ स्कूलों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व वेब पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें