फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध मिटाने के लिए डर के बजाय दिखानी होगी हिम्मत : रेनू भाटिया

Sat, 08 Feb 2025 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के गन्नौर के गांव दातौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइबर
विज्ञापन
गन्नौर। हरियाणा राज्य महिला आयोग की ओर से गांव दातौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइबर अपराध व कानूनी सेवाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि सोशल मीडिया ने सभी आयु वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। सोशल मीडिया कुछ हद तक लाभदायक होने के साथ हानिकारक ज्यादा है। इसके इस्तेमाल से कई बार बेटे-बेटियां अनजाने में अपनी जानकारी साझा कर देती हैं जो कई बार उनके लिए समस्या उत्पन्न हो जाती है। हर बेटे-बेटी को साइबर अपराध के प्रति जागरूक होना जरूरी है। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि यदि किसी के साथ में भी कोई अप्रिय घटना होती है और कोई भी उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है तो हमें हिम्मत दिखाते हुए इसकी सूचना अपने अभिभावक, आयोग व पुलिस को देना सुनिश्चित करें। साइबर अपराधों से बचाने के लिए शिक्षक व पुलिस किस प्रकार अपनी भूमिका निभा सकता है, इसके बारे में बताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, सोनीपत महिला थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर कविता, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, खंड शिक्षा अधिकारी आजाद सिंह दहिया, प्राचार्य विवेक शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



छात्रा से डायल 112 पर कॉल करवाई तो 10 मिनट में स्कूल पहुंची टीम

चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने एक छात्रा से डायल 112 पर कॉल करवाई तो डायल 112 की टीम तुरंत 10 मिनट में स्कूल पहुंची तो चेयरपर्सन ने बताया कि हमारी डायल 112 की टीम किस प्रकार आपकी सहायता के लिए तैयार रहती है। एसीपी निधि नैन ने मोबाइल, कंप्यूटर व इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न अपराधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपना मोबाइल पासवर्ड, बैंकिंग पासवर्ड, सोशल मीडिया अकाउंट पासवर्ड व अन्य ओटीपी आधारित जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति को न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें