- पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन फरवरी को सुपवा के कर्मचारी से हुई थी कच्चा बेरी रोड पर वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पुलिस ने तीन फरवरी को रेलवे स्टेशन पर जा रहे सुपवा के कर्मचारी सुधीर से झपटमारी के आरोप में टिटौली गांव के युवक जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने दो साथियों के साथ वारदात अंजाम दी है। अब पुलिस फरार आरोपियों को तलाश कर रही है।
सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सोनीपत जिले के गांव निजामपुर निवासी सुधीर ने तीन फरवरी को शिकायत दी थी कि वह सुपवा की लाइब्रेरी में सहायक के तौर पर नौकरी करता है। ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन की तरफ ऑटो से उतरकर पैदल जा रहा था। कच्चा बेरी रोड पुल के नीचे पीछे से बाइक पर तीन युवक आए और झपटा मारकर मोबाइल फोन छीनकर ले गए।