फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गांव जाहरी में ड्रेन ओवरफ्लो होने से सौ एकड़ से अधिक फसल जलमग्न

Tue, 06 Feb 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के लघु सचिवालय पहुंचे गांव जाहरी के किसान शिकायत दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के गांव जाहरी में ड्रेन नंबर-6 के ओवरफ्लो होने से किसानों की करीब सौ एकड़ से अधिक फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों में रोष बना हुआ है। सोमवार को गांव के किसान इकट्ठा होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और बर्बाद हुए फसलों के मुआवजे की मांग की। किसानों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते ही ड्रेन ओवरफ्लो हुई है, जिससे उनकी गेहूं, सरसों, गन्रा सहित विभिन्न सब्जियों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

सोनीपत शहर में अलग-अलग हिस्सों में ड्रेन नंबर-6 को पक्का करने का कार्य चल रहा है। जिस कारण ड्रेन के पानी को कई स्थानों से डायवर्ट किया गया है। जिस कारण ड्रेन का जलस्तर बढ़ गया है। यही कारण है कि जलस्तर बढ़ने के कारण ड्रेन ओवरफ्लो हो गई। गांव जाहरी में ड्रेन ओवरफ्लो होने से दूषित पानी खेतों में घुस गया। किसानों का कहना है कि खेतों में डेढ़ से दो फुट तक पानी भरा हुआ है। दूषित और केमिकल युक्त पानी भरने से न केवल फसल बर्बाद हो रही है, बल्कि जमीन की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो रही है।
अवगत कराने के बावजूद बरती गई लापरवाही
गांव जाहरी के ग्रामीणों का आरोप है कि ड्रेन के ओवरफ्लो होने के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया गया था। उसके बावजूद अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जिस कारण उनकी सौ से अधिक एकड़ फसल पानी में डूब गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ड्रेन के दूषित पानी से किसानों की सब्जी, गेहूं और गन्ने की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने डूबी फसल को लेकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

समाधान नहीं हुआ तो उठाएंगे सख्त कदम
सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि खेतों में भरे दूषित पानी की निकासी का जल्द प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो उन्हें मजबूरन ठोस कदम उठाने पड़ेगे। किसानों का कहना है कि अधिकारियों ने उन्हें समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोनीपत के लघु सचिवालय पहुंचे गांव जाहरी के किसान शिकायत दिखाते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें