फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर बदल रहे कैंटर चालक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। केजीपी पर आधी रात को कैंटर का टायर बदल रहे चालक और मालिक को ट्रक ने कुचल दिया। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुंडली थाना पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से हिमाचल प्रदेश की कसौली तहसील के सेक्टर-1 व फिलहाल पंचकूला की आजाद कॉलोनी निवासी प्रदीप त्यागी ने बताया कि वह अपने कैंटर को ट्रांसपोर्ट में चलाता है। उस पर पंचकूला के लओर कुलाटी निवासी अमर ज्योति चालक था। वे दोनों 18 अगस्त की शाम को नोएडा से सामान लादकर पंचकूला के लिए चले थे।
प्रदीप त्यागी का कहना है कि वह रात में एक बजे केजीपी पर खुर्मपुर के पास पहुंचे। वहां पर कैंटर के पिछले टायर से आवाज आने लगी। उन्होंने गाड़ी को साइड में लगाया और उसके पीछे ट्रैफिक के साइन बोर्ड लगा दिए। वह टायर बदलने लगे। दसी दौरान पीछे से एक ट्रक आया और कैंटर में टक्कर मारकर हमें को कुचल दिया। उसके बाद चालक अपने ट्रक को लेकर भाग गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर अमर ज्योति की मौत हो गई। प्रदीप त्यागी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अमर ज्योति का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके साथ ही पुलिस ने नंबर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें