गोहाना। पुराना बस अड्डा स्थित सत नगर में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि मनाई। मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक भारत के निर्माता एवं स्वराज के जनक थे। वह लाल-बाल-पाल त्रिमूर्ति के सदस्य थे।
विज्ञापन
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने आजादी के आंदोलनों में युवाओं को संगठित और प्रेरित करने के साथ-साथ स्वभाषा, स्वदेशी और स्वसंस्कृति के लिए भी आजीवन संघर्ष किया। इस अवसर पर सोमनाथ तनेजा, उधम सिंह, सुभाष, मनोज, बलराज, तन्नू, रेनू कश्यप तथा संगीता आदि उपस्थित थे। संवाद