फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कल सुबह की शिफ्ट में बंद रहेंगे टिकट आरक्षण काउंटर

Mon, 02 Mar 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत रेलवे जंक्शन पर टिकट आर​क्षित कराने के लिए काउंटर पर पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशनों पर दुल्हेंडी पर्व पर सुबह की शिफ्ट में टिकट आरक्षण काउंटर बंद रहेंगे। रेलवे की ओर से बुधवार सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक काउंटरो को बंद करने का निर्णय लिया गया गया। सोनीपत ही नहीं गन्नौर व गोहाना स्टेशनों पर भी इस बीच टिकट नहीं बुक होंगे। 2 से रात 8 बजे तक टिकट बुक करवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को होली दहन किया गया। 3 मार्च को चंद्रग्रहण होने की वजह से दुल्हेंडी 4 मार्च को खेली जाएगी। उस दिन सुबह के समय यदि आप रेलवे आरक्षण काउंटर पर टिकट लेने के लिए जाएंगे तो खाली हाथ लौटना पड़ेगा।
जिले के सोनीपत, गन्नौर और गोहाना रेलवे स्टेशन पर स्थित आरक्षण केंद्र बुधवार सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक पहली पाली में बंद रहेंगे। ऐसे में रेलवे के काउंटर से कोई भी आरक्षण टिकट नहीं हो पाएगा। ऑनलाइन आरक्षण में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। दोपहर 2 से रात 8 बजे तक दूसरी पाली में आरक्षण टिकट कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुबह के वक्त लोग फाग उत्सव मनाते हैं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रहते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें