फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हाईटेक एसटीईएम लैब का उद्घाटन, रटने के बजाए सीखने के दृष्टिकोण को बढ़ावा देगी

विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एसटीईएम लैब का उद्घाटन करते भाजपा प्रदेश अध्
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हाईटेक एसटीईएम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ) लैब की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने किया। लैब विशेष रूप से कक्षा 6 से 9 तक की छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रटने की पद्धति को छोड़कर स्वयं करके सीखने के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
बड़ौली ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ना बेहद जरूरी है ताकि वे नई तकनीकों को समझ सकें और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन

यह लैब छात्रों को कोडिंग, हार्डवेयर, 3डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स और डिजिटल डिजाइनिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से परिचित कराएगी। इसके माध्यम से छात्राएं स्वयं प्रोजेक्ट तैयार कर सकेंगी और विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझ पाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय प्रशासन और सहयोगी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में नवाचार के रूप में उभर सकेंगी। इस मौके पर प्रिंसिपल सुमन बाला, कंप्यूटर अध्यापिका योगिता, डाॅ. कांता हुड्डा, दर्शन कुमारी, अरुण व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें