फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार हादसों में तीन युवकों की मौत, आठ लोग घायल

Mon, 09 Jun 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। चार सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। आठ अन्य घालय हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बहालगढ़, सदर गोहाना, कुंडली व बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-334बी पर गांव गढ़मिरकपुर के पास कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। रेवाड़ी के गांव बोडिया कमालपुर निवासी राजकुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा साहिल गांव के मेनपाल, सन्नी व शिवम तथा गांव चांदावास के हितेश के साथ शनिवार को कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहा था।
उनके बड़े बेटे निशांत ने साहिल को फोन किया तो पुलिस ने कॉल रिसीव की। उन्होंने बताया कि कार सवार युवक गढ़मिरकपुर के पास हादसे का शिकार हो गए हैं। इनमें साहिल की मौत हो गई।
विज्ञापन

चार अन्य को गंभीर हालत में पहले नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। इस पर उन्होंने सन्नी के पास कॉल किया। घायल सन्नी को परिजन रेवाड़ी लेकर आ रहे थे।
उसने बताया कि कार को मेनपाल लापरवाही से चला रहा था। समझाने के बाद भी वह नहीं माना और कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। पुलिस ने राजकुमार के बयान पर मेनपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें