सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है। मासूम को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी तीन साल की बेटी खेलते हुए दरवाजा खुला होने के चलते बाहर निकल गई। उसके बाद वापस लौटी तो बेटी के पैर पर खून लगा था। उसकी मां ने उसे नहला दिया। फिर से खून निकल आया, जिसके बाद बच्ची की मां उसे अस्पताल में लेकर पहुंची।
महिला चिकित्सक ने जांच कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात बच्ची का उपचार शुरू हो सका। बच्ची के साथ दरिंदगी किए जाने का पता लग सका। पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। मोहाना थाना पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।