फोटो 31: सोनीपत के गन्नौर अनाज मंडी में कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन करने पहुंची अधिकारियों की
गन्नौर। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर दी जा रही अनुदान राशि के लिए मंगलवार को नई अनाज मंडी में दूसरा भौतिक सत्यापन किया गया। कृषि अधिकारी डाॅ. राहुल सैनी की देखरेख में यह कार्य किया गया।
इस दौरान 72 किसानों के सुपरसीडर कृषि यंत्रों की जांच की गई। सत्यापन पूरा होने के बाद किसानों को मिलने वाली शेष अनुदान राशि शीघ्र जारी की जाएगी। डाॅ. राहुल सैनी ने बताया कि योजना के तहत सरकार कृषि यंत्रों पर 80 फीसदी तक अनुदान देती है। करीब 30 फीसदी राशि पहले ही किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है।
दूसरे भौतिक सत्यापन के बाद शेष 70 फीसदी अनुदान राशि एक-दो दिन में सीधे बैंक खातों में भेज दी जाएगी। इस दौरान कमेटी मेंबर खंड कृषि अधिकारी डाॅ. कुलदीप, जीएसटी विभाग से अजय कुमार, कृषि विकास अधिकारी डाॅ. विनयकांत, दिनेश रापड़िया मौजूद रहे।