सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के घोषित एमएससी फिजिक्स के परीक्षा परिणाम में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की तीन छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-20 सूची में जगह बनाई है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को बधाई दी।
एमएससी फिजिक्स की प्राध्यापिका सोनम राय ने बताया कि छात्रा प्रियंका ने विवि स्तर पर चौथा, मोनिका ने सातवां और मोनिका देवी ने विश्वविद्यालय स्तर पर 19वां स्थान हासिल किया है। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह के नेतृत्व में मेरिट सूची में शामिल छात्राओं का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विभाग की प्रभारी प्राध्यापिका सोनम राय तथा विभागीय प्राध्यापिकाओं डॉ. अंशू, डॉ. सिल्की और सीमा ने भी टॉप-20 सूची में शामिल छात्राओं को बधाई दी।