फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संविदा कर्मचारी पांच दिन से हड़ताल पर, शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था

Sat, 21 Mar 2026 05:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साेनीपत। संविदा सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पांच दिन से हड़ताल पर हैं। नगर निगम कार्यालय के गेट पर ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के बैनर तले कर्मचारियों की ओर से धरना दिया जा रहा है। इसकी वजह से शहर की सड़कों की सफाई नहीं हो रही है। कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
धरने की अध्यक्षता उप प्रधान रविंद्र और संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केश कर्मा ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि संविदा कर्मियों को निगम के रोल पर लिया जाना था लेकिन सोनीपत के अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते नहीं लिया जा रहा है। इसकी वजह से कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों और ठेकेदार की ओर से गुमराह किया जा रहा है। उनकी मांग है कि उच्चस्तरीय जांच की जाए। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उनकी मांग है कि जिन कर्मचारियों को हटाया गया है उनको तुरंत वापस लिया जाए। वेतन में नाजायज कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से महिला आदर्श को ऑपरेटिव सोसाइटी कंपनी व डिंग मैनपॉवर कंपनी का टेंडर आया है तब से लगातार स्पाई कर्मचारियों का ईएसआई व पीएफ जमा नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो सफाई व्यवस्था और खराब हो जाएगी।
इस दौरान सचिव सावन कुमार, सहसचिव युधिष्ठिर, माया, प्रमिला, सुनील, कश्मीरी, इंद्रजीत, सुनीता, रीना, लता, वर्षा, रेखा, राहुल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें