फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लक्ष्मी नगर की तीन गलियां 17 लाख में होंगी पक्की

Sat, 13 Dec 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36- सोनीपत के गोहाना स्थित लक्ष्मी नगर में गली निर्माण का शुभारंभ पर नारियल तोड़ती नप चेयर
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की ओर से वार्ड 18 के लक्ष्मी नगर में तीन गलियों को इंटरलॉक टाइलों से पक्का किया जाएगा। शुक्रवार को चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने नारियल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। गलियों को पक्का करने के लिए 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा कि जनहित कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है। शहर में विकास कार्यों की पारदर्शिता व गुणवत्ता पर पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी गलियों को चरणबद्ध तरीके से पक्का किया जाएगा और साथ में पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान पार्षद राम सिंह सैनी व जेई संदीप भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें