गन्नौर पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी, जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई। स्रोत: प
- फोटो : punch news
सोनीपत/गन्नौर। पुलिस ने लूटपाट के मामले में तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गोहाना के अमित, गढ़ी सराय नामदार खां के हरीश और मुकेश को अदालत में पेश किया गया तो वहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
गांव गुमड़ के देवेंद्र ने 8 नवंबर 2025 को गन्नौर थाने में शिकायत दी थी कि 7 नवंबर को सुबह 4 बजे वह पैदल ही ड्यूटी के लिए निकले थे। गांव से गन्नौर की तरफ जाते वक्त रेलवे पुल पर काले रंग की एक गाड़ी आई। हाथों में डंडे लेकर उतरे दो लड़कों ने आकर हाथ पकड़ लिए और तीसरे से जेब से पर्स निकाल लिया।
5 हजार रुपये और जरूरी कागजात के साथ पर्स को लेकर धक्का देते हुए बदमाश भाग गए। अभियोग दर्ज कर तफ्तीश के दौरान पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया था। अन्य की खोजबीन करते हुए सहायक उप निरीक्षक नरेश की टीम ने गोहाना के अमित, गढ़ी सराय नामदार खां के हरीश और मुकेश को प्रोडक्शन वारंट पर लिया।