फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवानिवृत्त तीन पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस लाइन में बुधवार को सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सोनाक्षी सिंह ने सेवानिवृत्त होने वाले उप निरीक्षक बलवान सिंह, राजेश कुमार और सुच्चा सिंह को सम्मानित कर विदाई दी।
विज्ञापन

तीनों पुलिसकर्मियों को विभाग में दीर्घकालीन, उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान चिह्न व उपहार भेंट किए गए। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि तीनों ने सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ विभागीय जिम्मेदारियां निभाईं। उनकी सेवाएं विभाग के लिए स्मरणीय रहेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें