फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन राजीव गांधी खेल परिसरों की 42 लाख से होगी मरम्मत

Wed, 20 May 2026 05:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव औरंगाबाद में ​स्थित राजीव गांधी खेल परिसर। स्रोत: खेल विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

सोनीपत। जिले के बदहाल पड़े तीन राजीव गांधी खेल परिसरों की मरम्मत की जाएगी। खेल विभाग की ओर से इसके लिए 42 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
टेंडर आवंटित होते ही गांव नाहरा, औरंगाबाद और हलालपुर स्थित खेल परिसरों की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दावे भले ही किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कई खेल परिसरों की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न गांवों में बने राजीव गांधी खेल परिसर लंबे समय से उपेक्षा के शिकार हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिले में 16 खेल परिसरों का निर्माण कराया गया था लेकिन इनमें से अधिकांश आज बदहाली की स्थिति में पहुंच चुके हैं। इनमें मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
जर्जर हो चुके भवन, सामान चोरी
कई परिसरों के भवन जर्जर हो चुके हैं। दरवाजे, खिड़कियां और पंखे तक चोरी हो चुके हैं। मैदानों की सफाई, रंग-रोगन और खेल उपकरणों की कमी के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण परिसर धीरे-धीरे खस्ताहाल होते गए। खेल विभाग ने इन परिसरों की स्थिति सुधारने के लिए बजट मांगा था। अब तीन खेल परिसरों के लिए बजट जारी हो चुका है।


ग्रामीणों ने भी संभाली जिम्मेदारी

कुछ गांवों में ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने अपने स्तर पर खेल परिसरों की स्थिति सुधारने का प्रयास किया है। गांव जुआं में ग्रामीणों ने मिलकर खेल परिसर को बेहतर बनाने की पहल की है ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। वहीं, गांव महमूदपुर में पंचायत, ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव का कार्य किया।


टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही शुरू होगा काम

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल कंबोज ने बताया कि तीनों राजीव गांधी खेल परिसरों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
खेल विभाग की ओर से आवश्यक बजट लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीद है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मरम्मत कार्य शुरू होगा। इससे खिलाड़ियों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। -मनोज यादव, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें