फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हादसों में सड़क पार कर रही बच्ची समेत तीन लोगों की मौत

Fri, 16 Jan 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/खरखौदा। अलग-अलग सड़क हादसों में वीरवार को सात साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मोहाना व खरखौदा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची की जहां सड़क पार करते समय तो वहीं, बाइक सवार युवक व व्यक्ति की वाहन की टक्कर से जान गई।
विज्ञापन

गांव जाजी के पास हादसे में बच्ची की मौत हो गई। गांव जाजी निवासी ताजुदीन ने बताया कि वह कंपनी में काम करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। वह अपनी छोटी बेटी जिया (7) के साथ एक कंपनी में आयोजित कंबल वितरण समारोह में गए थे।
कार्यक्रम समाप्त होने पर जब वह बेटी के साथ सड़क पार कर रहे थे तो सोनीपत की ओर से आई स्विफ्ट कार के चालक ने बच्ची को टक्कर मार दी। वह बेटी को लेकर अस्पताल गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया। मोहाना थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर, गांव फिरोजपुर बांगर निवासी जुनैद आलम ने खरखौदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके भाई कमरे आलम (28) कबाड़ का काम करते थे। कमरे आलम अपनी बाइक से फिरोजपुर गांव से सैदपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हेलमेट लगाए होने के बावजूद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। बाद में रोहतक और फिर दिल्ली के निजी अस्पताल लेकर गए मगर उनकी मौत हो गई।
वहीं, मटिंडू गांव निवासी राजपाल ने बताया कि उनके पिता शमशेर (58) बाइक पर खरखौदा स्थित एक प्लॉट को देखने गए थे। लौटते समय मटिंडू चौक बाईपास के नजदीक किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें