फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला मेडिकल कॉलेज में आएंगी तीन नई अल्ट्रासाउंड मशीनें

विज्ञापन
फोटो - महिला मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जल्द बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए कॉलेज में तीन नई अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद की जाएगी। मशीनें आने के बाद अल्ट्रासाउंड की वेटिंग कम होगी। इससे मरीजों को जांच के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 1800 मरीजों की ओपीडी होती है। डॉक्टर जांच के बाद बीमारी की पहचान और उपचार के लिए जरूरी टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए वर्तमान में तीन पोर्टेबल मशीनें हैं। ये काफी पुरानी हैं और इनकी कार्यक्षमता भी कम हो गई है।
रोजाना करीब 130 से 150 मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते हैं। मशीनें कम होने के कारण कई मरीजों को दूसरे दिन जांच के लिए आना पड़ता है। कुछ मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ती है। बाहर अल्ट्रासाउंड कराने पर अधिक खर्च होता है, जबकि मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन

मरीज संदीप, विक्रम, सुदेश और कृष्ण ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने मशीनों की संख्या बढ़ाने की मांग की, ताकि मरीजों को राहत मिल सके। मरीजों की सुविधा को देखते हुए कॉलेज ने तीन नई अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही मशीनें उपलब्ध होने की उम्मीद है।
-
कॉलेज के लिए तीन नई अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद की जानी है। मशीनें आने से क्षेत्र के मरीजों को लाभ मिलेगा। प्रयास है कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

डॉ. जगदीश चंद्र, डायरेक्टर, महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें