फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: सोनीपत में घर में घुसे तीन बदमाश, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, रोहतक पीजीआई में चल रहा उपचार

Mon, 28 Oct 2024 09:55 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से युवक की हालत गंभीर है। उसका पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गोहाना के गांव खानपुर कलां में बाइक सवार तीन युवकों ने घर में घुसकर ग्रामीण युवक पर गोली चला दी है। गोली युवक के पेट में लगी है। घायल को परिजन रोहतक पीजीआई लेकर गए है। थाना सदर गोहाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
गांव भैंसवाल कलां निवासी अत्यंत (22) रविवार रात को अपने घर पर मौजूद था। आरोप कि तीन युवकों ने घर में घुसकर अत्यंत के पेट में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को रोहतक पीजीआई लेकर गए है। घायल का रोहतक के पीजीआई में उपचार चल रहा है। सदर थाना गोहाना पुलिस का कहना है कि घायल के बयान दर्ज करने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें