फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन नाबालिगों ने बच्चे के साथ किया कुकर्म, वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाली

Thu, 20 Feb 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन नाबालिगों ने एक बच्चे के साथ कुकर्म किया और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दी। परिजनों तक जब वीडियो पहुंची तो बच्चे से घटना के बारे में पूछा। बच्चे ने बताया कि तीन लड़के उन्हें बहकाकर सुनसान जगह पर लेकर गए थे। जहां उनके साथ कुकर्म किया। मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

11 वर्षीय बच्चे के परिजनों ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी कि उनके बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर डाला गया है। जब उन्होंने वीडियो देखा तो वह हैरान रहे गए। गांव के तीन नाबालिग उसके बेटे के साथ गलत कार्य कर रहे थे। बच्चा सहमा हुआ था। जब इस बारे में उससे पूछा गया तो बच्चे ने बताया कि कई दिन पहले तीन लड़के उन्हें खेलने के बहाने से सुनसान जगह पर लेकर गए थे। उसे डरा-धमका कर गलत कार्य किया और मोबाइल से वीडियो भी बनाई। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मोहाना थाना पुलिस ने अप्राकृतिक यौनाचार और पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें