फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय खेल की नेटबॉल स्पर्धा में पदक जीतकर लौटे आर्यन का किया स्वागत

Thu, 20 Feb 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के लिटल एंजल्स स्कूल में प्रधानाचार्य व अन्य के साथ ट्रॉफी व पदक दिखाते आर्यन द
विज्ञापन
सोनीपत। देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर लौटे लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ी आर्यन का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 7 से 13 फरवरी तक आयोजित की गई। इसमें हरियाणा नेटबॉल, ट्रेडिशनल नेटबॉल, फास्ट फाइव नेटबॉल, मिक्सड नेटबॉल स्पर्धा में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्यन ने हरियाणा टीम में खेलते हुए दो स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश व स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ी आर्यन दहिया ने हरियाणा टीम में खेलते हुए दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की। इसी दौरान ट्रेडिशनल खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें हरियाणा ने स्वर्ण पदक जीते व फास्ट फाइव नेटबॉल में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किए। आर्यन दहिया ने दोनों ही इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर शानदार जीत हासिल की। आर्यन दहिया का फूल मालाओं से स्वागत किया गया । विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग, प्रधानाचार्य आशा गोयल व उप प्रधानाचार्य गीता अरोड़ा ने आर्यन दहिया को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। प्रधानाचार्य आशा गोयल ने आर्यन की खेल भावना को सराहा व भविष्य में शानदार खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें