फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर कल से दौड़ेंगी तीन मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते 15 माह से रद चल रहीं मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। दिल्ली-अंबाला मार्ग पर आगामी दो दिनों में तीन मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। दिल्ली से कटरा जाने वाली जम्मू मेल और दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस 5 जुलाई को दिल्ली से चलने शुरू होंगी। वहीं नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शान-ए-पंजाब को 6 जुलाई को रवाना किया जाएगा। सोनीपत से दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों ने रेलवे की इस घोषणा के बाद राहत की सांस ली है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो स्थिति सामान्य होने पर अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण रेलवे ने मार्च-2020 में सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया था। स्थिति सामान्य होने पर धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन स्पेशल ट्रेनों के रूप में शुरू किया गया था। पैसेंजर ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत तो मिली, लेकिन मासिक पास की सुविधा नहीं मिलने का मलाल भी रहा। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब रेलवे ने तीन मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है। इसमें नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब (04067-68), दिल्ली-कटरा जम्मू मेल (04033-34) और दिल्ली-पठानकोट स्पेशल (04077-78) शामिल हैं।
कोरोना महामारी के चलते रद चल रही ट्रेनों को दोबारा चलाया जा रहा है। दिल्ली-अंबाला वाया सोनीपत रूट पर तीन मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें 5 व 6 जुलाई से चलाई जा रही हैं। आगामी दिनों में अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। -दीपक कुमार, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें