फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईएमटी के विस्तार के लिए सोनीपत और झज्जर में जमीन अधिग्रहण की तैयारी

Fri, 17 Nov 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में स्थित आईएमटी। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) खरखौदा के विस्तार की पहल शुरू हो गई है। इसके लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने खाका तैयार किया है। फेज-2 के तहत सोनीपत और झज्जर जिले के पांच-पांच गांवों को शामिल किया है। लैंड पुलिंग योजना के तहत इन गांवों की 5800 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक किसानों को एचएसआईआईडीसी को जमीन देने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक किसान 20 नवंबर से http://www.hsiidc.org.in/ पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

खरखौदा आईएमटी में पिछले साल 3200 में से 800 एकड़ जमीन मारुति ने अपना प्लांट लगाने के लिए खरीदी थी। मारुति के बाद सुजुकी ने 100 एकड़ जमीन खरीदी है। दो बड़ी कंपनियों के आने के बाद अन्य कंपनियां भी यहां अपना प्लांट लगाने के लिए पहुंच रही हैं। कई बड़ी कंपनियां खरखौदा में जमीन मांग रही हैं। जिस पर एचएसआईआईडीसी ने फेज-2 बनाने के लिए खरखौदा क्षेत्र के बरोणा, किडौली, पहलादपुर, पाई, सोहटी व झज्जर जिले के जसौर, खेड़ी, कानौंदा, कुलासी व निलौठी की जमीन लेने का प्रयास शुरू कर चुकी है। अब इन गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें किसानों को उनकी जमीन के बदले में आईएमटी में प्लाॅट दिए जाएंगे।

केएमपी और रेलवे लाइन से जुड़ेगा आईएमटी
करीब 135 किलोमीटर लंबे कुंडली-एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ हरसाना से शुरू होकर यह रेलवे लाइन खरखौदा से होकर गुजरेगी। सब डिवीजन होने के बावजूद खरखौदा अभी तक रेलवे लाइन से नहीं जुड़ पाया है। केएमपी के साथ नई रेल लाइन से खरखौदा व आईएमटी में आने वाले उद्योगपतियों को भी रेलवे सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे हजारों दैनिक यात्रियों व व्यापारियों को भी इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

मारुति प्रबंधन को 800 एकड़ जमीन और चाहिए
आईएमटी खरखौदा में मारुति कार बनाने का प्लांट तैयार करने में जुटी हुई है। कारों के लिए जरूरी लिथियम बैटरी के प्लांट स्थापित करने की योजना है। इसके तहत मारुति 800 एकड़ और जमीन खरीदना चाहती है। इसके साथ ही एक बस कंपनी व अन्य भी जमीन लेना चाहती हैं।
जल्द ही आईएमटी का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए सोनीपत व झज्जर जिले के 10 गांवों की लैंड पुलिंग योजना के तहत 5800 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक किसानों को एचएसआईआईडीसी को जमीन देने के लिए 20 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। -मनजीत बलहारा, संपदा प्रबंधक, एचएसआईआईडीसी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें