फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एशियन एक्रोबेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व के लिए तैयारी में जुटे तीन जिम्नास्ट

विज्ञापन
फोटो :25: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय में एशियन एक्रोबेटिक्स चैंपियनशिप की - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई के तीन जिम्नास्ट सागर, सचिन और राहुल एशियन एक्रोबेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक गोवा में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद पहली बार नियमित विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं। संस्था के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों की तैयारी को बेहतर करने के लिए कोचिंग कैंप चल रहा है। खेल विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिम्नास्ट्स को बेहतरीन प्रशिक्षण, संतुलित आहार, आधुनिक तकनीकी सहयोग और संपूर्ण खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
कुलपति ने लिया प्रशिक्षण कैंप का जायजा

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रीपरेटरी कोचिंग कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र को देखा, प्रशिक्षकों से बातचीत की और तैयारियों पर संतोष जताया।
विज्ञापन




सागर, सचिन और राहुल की यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह सफलता हमारी दूरदर्शी नीतियों और मजबूत खेल संरचना का परिणाम है।
विज्ञापन


-अशोक कुमार, कुलपति, हरियाणा खेलकूद विवि, राई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें