फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन बच्चियों को मिले 21-21 हजार के एलआईसी बांड

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव बुटाना में आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान एलआईसी बांड वितरित करते सरपंच मनोज - फोटो : Archive
विज्ञापन
गोहाना। गांव बुटाना में मंगलवार को आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना के तहत रूही, तश्विका और प्रियांशी की माताओं को 21-21 हजार रुपये के एलआईसी बांड सौंपे गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ जसवंती और गांव के सरपंच मनोज ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह से अधिक आयु के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।
विज्ञापन

सुपरवाइजर प्रीति चहल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया गया। सीडीपीओ जसवंती ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से विभाग की ओर से समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रॉकेट लर्निंग की जिला संयोजक कोमल भी मौजूद रहीं। अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, हेल्परों और आशा वर्करों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें