फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, 42 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से अब कम हो रहा है, लेकिन उसके बावजूद मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है और जिले में सोमवार को कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत हुई है। दीपालपुर की 72 वर्षीय महिला, कैलाश कालोनी के 70 वर्षीय बुजुर्ग व एल्डिको सोसायटी के 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। संक्रमण दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 42 नए संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 47 हजार 42 तक पहुंच गई है। रविवार को संक्रमितों से कई गुना ज्यादा 140 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 46 हजार 237 मरीज ठीक हो चुके हैं और 566 का इलाज चल रहा है। हालात यह हैं कि जितनी जांच की गई है, उनमें 2.41 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। जिले में रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिले में अब तक कोरोना से 239 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे मृत्यु दर 0.50 प्रतिशत है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड खाली नहीं
सरकार की ओर से अधिकृत किए कोविड अस्पतालों में एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं है। इन अस्पताल में कुल 50 आईसीयू बेड हैं। जिन पर कोरोना के मरीज भर्ती हैं, जबकि सामान्य बेड, ऑक्सीजन बेड व वेंटिलेटर काफी संख्या में खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें