फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, 52 दिन बाद सबसे कम संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के केस बेशक कम मिल रहे हैं, लेकिन इससे मौतें लगातार हो रही हैं। यहां कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत हो गई। इसमें गांव सैंयाखेड़ा के 72 वर्षीय बुजुर्ग, मोहम्मदाबाद की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला, रूखी के 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 230 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को 80 नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले पांच अप्रैल से (52 दिन तक) लगातार 80 से ज्यादा कोरोना के मरीज मिल रहे थे। यहां संक्रमितों की संख्या 46738 हो गई है। बुधवार को कोरोना संक्रमित से चार गुना ज्यादा 334 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 45077 मरीज ठीक हो चुके है और 1431 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 3.61 प्रतिशत संक्रमित मिले है।
1937 लोगों को लगी वैक्सीन
जिले में वैक्सीन का संकट मंडराने लगा है। सरकार की ओर से पूरी मात्रा में वैक्सीन नहीं मिल रही। दो दिन बाद 18 से 44 साल तक के 439 लोगों को वहां वैक्सीन लगी, जिन सेंटर पर वैक्सीन बची हुई है। अभी विभाग के बाद 1200 वैक्सीन बची हुई है। 18 वर्ष से ज्यादा लोगों के लिए सरकार से वैक्सीन नहीं मिली है। बुधवार को 45 वर्ष से ज्यादा लोगों के लिए 7 हजार कोवैक्सीन मिली। 45 से 60 आयु वर्ग के 1259 का वैक्सीनेशन हुआ, जबकि 228 बुजुर्गों का वैक्सीनेशन हुआ। 11 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने भी वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन की डिमांड की गई है। डॉ. नीरज यादव ने बताया कि जिले में 18-44 साल तक के लोगों के लिए वैक्सीन कम होने के कारण दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

यहां लगाए शिविर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में 45, सीएचसी फिरोजपुर बांगर में 37, गन्नौर में 90, खरखौदा में 181, सीएचसी जुआं में 203, बढ़खालसा में 394, नागरिक अस्पताल गोहाना में 221, सीएचसी भैंसवाल कलां में 196, मुंडलाना में 251, अर्बन हेल्थ सेंटर महावीर कॉलोनी में 110, कालूपुर में 49, पटेल नगर में 121, अर्बन पीएचसी जटवाड़ा में 39 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
221 लोगों को लगाई वैक्सीन, 227 संदिग्धों के लिए सैंपल
गोहाना (संवाद)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को शहर के साथ गांवों में कोरोना के संदिग्धों की जांच के लिए सैंपल लेने के साथ ही टीकाकरण शिविरों का भी आयोजन किया गया। तीन जगह लगे शिविर में 221 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा तीन ही जगह 227 लोगों के सैंपल भी लिए गए। इस दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में केवल दो लोग पॉजिटिव मिले।
स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन लगाने के लिए बस स्टैंड पर शिविर लगाया। यहां मेडिकल अफसर डॉ. चक्रवर्ती शर्मा के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारियों समेत 95 को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इसके साथ ही नागरिक अस्पताल में 66 और मदीना पीएचसी में 60 वैक्सीन की डोज लगाई गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बस स्टैंड पर वैक्सीन लगाने के अलावा संक्रमण के 100 संदिग्धों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए। वहीं, नागरिक अस्पताल में तीन के रैपिड एंटीजन टेस्ट लिए गए, जिनमें से दो पॉजिटिव मिले। इनसे अलग 124 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए भी सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे गए। इससे पहले मंगलवार को लैब में भेजे गए 125 सैंपल में से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिले में कोविड टेस्टिंग की रफ्तार को बढ़ाया गया है। जिले में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। सभी गांवों में भी कोविड टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें