फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन दिवसीय योग प्रोटोकाॅल प्रशिक्षण शिविर

Thu, 21 May 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हैबिटेट क्लब में योगाभ्यास करते पीटीआई व डीपीई। स्राेत: आयुष विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। आयुष विभाग की ओर से तीन दिवसीय योग प्रोटोकाॅल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। हैबिटेट क्लब सोनीत, गोहाना स्थित हंसध्वनि ऑडिटोरियम व पुलिस लाइन में पीटीआई, डीपीआई, शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। योग विशेषज्ञ संगीता देवी व सहायक मोहित, नीरज एवं रेनू ने योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया। 185 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राम अवतार ने बताया कि लघु सचिवालय में 26 मई को अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। उसमें 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को गांव ईशापुर खेड़ी में आयुष विभाग की ओर से निशुल्क आयुष चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 250 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। कार्यक्रम में डॉ. अमित, डॉ. सचिन, डॉ. सृष्टि, डॉ. नीरज खासा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें