फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन दिवसीय दिवाली मेले का आगाज, हस्तनिर्मित वस्तुओं की लगाई प्रदर्शनी

Sat, 26 Oct 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की तरफ से शहर के सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक भवन में तीन दिवसीय दिवाली मेले का रंगारंग आगाज किया गया। मेले का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि अशोका विश्वविद्यालय की डीन ऑफिस ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स शालिनी ने रिबन काटकर किया। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की। कहा कि संस्था की तरफ से उठाए गए कदम समाज में ऐसा बदलाव ला रहे हैं, जिसकी आज के युग में आवश्यकता है। उनके साथ स्टूडेंट केयर के निदेशक शाहाना भी रही।
विज्ञापन

स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन जैन से बताया कि इस बार दिवाली मेले की थीम शिक्षा वाली दिवाली है, जो यह दर्शाती है कि हम सभी को बच्चों को शिक्षित करने की ओर कदम बढ़ाने चाहिए। उन्होंने बताया कि दिवाली मेले में इकट्ठी की गई धनराशि जरूरतमंद बच्चों के कल्याण पर खर्च की जाएगी। दिवाली मेले में बच्चों की तरफ से निर्मित खूबसूरत सजावटी सामान, खाने के स्टॉल व 12 मजेदार खेल स्टॉल लगाए गए हैं।
तीन दिवसीय दिवाली मेले के तीनों दिन तंबोला का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से रात नौ बजे तक चलने वाले दिवाली मेले के दूसरे दिन शनिवार शाम को मैजिक शो लोगों को आकर्षित करेगा, वहीं रात को डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। नितिन जैन ने बताया कि दिवाली मेले में प्रदर्शित की गई अधिकतर सजावटी वस्तुएं जरूरतमंद बच्चों की तरफ से तैयार की गई हैं। ऐसे मेलों का आयोजन समाज की जरूरत है। इनसे बच्चों की प्रतिभाओं को निखार मिलता है। पहले दिन कई स्कूल व कॉलेजों के विद्यार्थियों ने दिवाली मेले का भ्रमण किया और मनपसंद सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

दिवाली मेले के आयोजन में संस्था के रमेश जैन, प्रवीन जैन, विनोद जैन, श्रीपाल जैन, आकाश जैन, अभिषेक कामरा, प्रेम, गौरी कपूर, शारदा रेलन, मीनू अग्रवाल, प्रियंका, तान्या, अन्नया सहित अन्य सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें