फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लूटपाट का षड्यंत्र रचते गिरफ्तार तीन दोषियों को सात-सात साल की कैद

Fri, 22 Mar 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल सपरा ने राहगीरों से लूट का षड्यंत्र रचते गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। तीनों को सात-सात साल कैद व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। तीनों के कब्जे से तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए गए थे। दो दोषी दिल्ली व एक उत्तराखंड का रहने वाला है।
विज्ञापन


एसआईटी में नियुक्त रहे तत्कालीन एएसआई जितेंद्र कुमार ने 8 दिसंबर 2017 को सिटी थाना पुलिस को बताया था कि वह अपनी टीम के साथ रात को गोहाना बाईपास पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि तीन युवक राहगीरों को लूटने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इस पर टीम तुरंत रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंच गई थी। टीम ने एएसआई बिजेंद्र को सादे कपड़ों में ओवरब्रिज की तरफ भेजा था। जब वह वहां से गुजरने लगे थे तो तीनों युवकों ने उन्हें पकड़ लिया था। इसी बीच पुलिस टीम ने छापा डालकर तीनों को काबू कर लिया था।
युवकों की तलाशी में उनके पास से तीन तमंचे व तीन कारतूस बरामद किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान मूलरूप से उत्तराखंड के अलमोड़ा जिला के गांव कुंधार व घटना के समय दिल्ली के पहलादपुर निवासी सुशील उर्फ पवन, दिल्ली के गांव बरवाला निवासी अक्षय उर्फ आशू व विनय के रूप में दी थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई करते हुए एएसजे विमल सपरा ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। तीनों को सात-सात साल कैद व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें