खरखौदा। महिला ने देवरों के विरुद्ध मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के पहले पति की वर्ष 2022 में मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने तीनों बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही थी। उनका कहना है कि तीनों देवरों ने उनको प्रताड़ित करने शुरू कर दिया।
आरोप है कि तीनों ने उनके साथ न केवल मारपीट की बल्कि धमकियां देकर दुष्कर्म भी करते रहे। वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थी ऐसे में चुप रही लेकिन जब उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा और भूखा-प्यासा रखकर कमरे में बंद करके रखा जाने लगा तो उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति से शादी कर ली।
इससे आक्रोशित तीनों देवर उनके पति के घर में आ घुसे और परिवार के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने इस दौरान बीचबचाव किया लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद जब उनके पति एक बरात में गए तो वहां पर भी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।