फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे यार्ड के पास केवल चोरी करते तीन गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
आरोपियों को अदालत में पेश करने के लिए ले जाती आरपीएफ। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार रात रेलवे यार्ड के पास से केवल चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान गांव खेवड़ा निवासी राजकुमार, मध्यप्रदेश के जिला ललितपुर के नेहरू नगर निवासी देशराज उर्फ बाबू व उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव खुली तारपुर निवासी प्रमोद मल्लाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरपीएफ के जांच कर्मी उप निरीक्षक सहाबुद्दीन ने बताया कि उप निरीक्षक दलबीर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार रात स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान रेलवे यार्ड के पास तीन लोग रेलवे टेलीकॉम विभाग की केवल चोरी कर भाग रहे थे। जिन्हें पुलिस कर्मियों ने मौके पर पकड़ लिया। जब तीनों की तलाशी ली तो उनके पास केवल बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जांच कर्मी ने बताया कि बरामद केवल की कीमत करीब 4500 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें