फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैफे कर्मचारी का बैग छीनकर भागे तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने कैफे कर्मचारी से बैग छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर छीना गया बैग और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के नरेला निवासी गौतम कुमार ने सोमवार को मुरथल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह मुरथल के एक कैफे में काम करते हैं। रविवार आधी रात को वह कैफे बंद कर पैदल ही कुराड़ मोड़ की ओर जा रहे थे।
इस दौरान साहबनी ग्रिल एंड रेस्टोरेंट के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक आरोपी मौके पर गिर गया जबकि उसके दो साथी बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन


गौतम ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। मौके से गांव असदपुर गढ़ी निवासी राकेश उर्फ राका को पकड़ गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर राजेश उर्फ कोला और प्रमोद उर्फ पठान को भी गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने गोहाना बाईपास के पास से गौतम का बैग बरामद किया। बैग से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक कार्ड, मेट्रो कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक भी कब्जे में ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें