फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: व्हाट्सएप पर काॅल कर दी जान से मारने की धमकी

Sat, 22 Jun 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। वार्ड सात निवासी शराब ठेकेदार प्रवीन कुमार ने बताया कि वह शराब के ठेकेदार हैं। उन्होंने पिछली बोली में खांडा व सिसाना जोन के शराब के ठेके लिए हुए थे। अब समय पूरा हो जाने पर दोबारा से उक्त ठेकों के लिए आवेदन किया जाना है। इसके बाद आबकारी विभाग की ओर से बोली करवाई जाएगी। प्रवीन का आरोप है कि शुक्रवार देर शाम उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप काॅल आई। पहले दो बार काॅल नहीं उठाई। तीसरी बार फोन उठाने पर सामने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि वह खांडा व सिसाना जोन के ठेकों के लिए अप्लाई न करें। अगर ऐसा किया तो उनके लिए ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

प्रवीन ने कहा कि उन्होंने फोन करने वाले से उनका नाम पता पूछा तो उन्होंने समय आने पर बताने की बात कही। प्रवीन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ठेकों के लिए आवेदन करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी अंकित कुमार का कहना है कि पुलिस को मामले की शिकायत मिली है, जिस पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें