फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल : पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर पर आएगा ओटीपी

Sat, 22 Jun 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। किसानों को अनाज मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर कराना अनिवार्य है। अब पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए आधार कार्ड व फैमिली आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। ओटीपी मिलने के बाद ही फसल का पंजीकरण हो पाएगा। ऐसे में अपने पंजीकृत नंबर को चालू रखना बेहद आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन


खरीफ सीजन शुरू होने के साथ ही किसान फसल की बिजाई की तैयारियों में जुटे हैं। कृषि विभाग से संबंधित ज्यादातर योजनाओं का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण कराना होता है। कृषि विभाग ने किसानों का आह्वान किया है कि जल्द से जल्द पंजीकरण करवाएं।

100 फीसदी पंजीकरण का रखा गया लक्ष्य

कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 100 फीसदी फसल पंजीकरण का लक्ष्य लेकर काम करें। डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि इसके लिए विभाग की तरफ से किसानों को विशेष तौर पर जागरूक किया जाएगा। अगर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी हो तो उसे जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
खरीफ सीजन में किसानों के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। विभाग ने 100 फीसदी फसल पंजीकरण का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसानों का जल्द अपनी फसल का पंजीकरण करवाना चाहिए। जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें।
विज्ञापन


डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें