फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अदालत, डीसी कार्यालय व स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Fri, 31 Jul 2026 09:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत की अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बाहर खड़े अ​धिकारी, कर्मचारी व अन्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। धमकी भरे एक ई-मेल ने शुक्रवार को सोनीपत में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया। जिला न्यायालय, लघु सचिवालय और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन सोनीपत जिला न्यायालय परिसर को खाली कराया गया।
बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच तथा साइबर टीम ने कई घंटे तक पूरे परिसर की तलाशी ली। हालांकि देर शाम तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। शुक्रवार सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

ई-मेल में न्यायालय, लघु सचिवालय, स्कूलों और संसद भवन में विस्फोट करने की धमकी दी गई। धमकी भरा ई-मेल खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया। संदेश में कई आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें लिखी गई थीं, जिनकी भी जांच की जा रही है। दावा किया गया कि दोपहर 2:11 बजे जिला न्यायालय, 3:11 बजे डीसी कार्यालय (लघु सचिवालय), 3:11 बजे स्कूलों और 4:11 बजे संसद में विस्फोट किए जाएंगे। ई-मेल में धमकी दी गई है कि सीजेपी और छात्रों के खिलाफ एफआईआर वापस लो, नहीं तो 5 अगस्त को संसद में धमाके किए जाएंगे। ई-मेल में लिखा गया है वंदे मातरम् बोलना बंद नहीं किया तो 15 अगस्त को स्कूलों में धमाके किए जाएंगे। धमकी यह भी दी गई है कि मोदी, शाह व जयशंकर को बम से उड़ाना है, क्योंकि ये खालिस्तान के दुश्मन हैं।
साइबर विशेषज्ञ ई-मेल के डिजिटल फुटप्रिंट, आईपी एड्रेस, सर्वर और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, ताकि संदेश भेजने वाले की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजे गए ई-मेल एक ही स्रोत से प्रसारित किए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन

धमकी की सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया था। पूरे परिसर की तलाशी ली गई लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर जांच जारी है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-राजदीप मोर, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सोनीपत

फोटो :: सोनीपत की अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बाहर खड़े अधिकारी, कर्मचारी व अन्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें