फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शतरंज स्पर्धा के अंडर-17 में वरेण्यम-सक्षम ने मारी बाजी

Fri, 31 Jul 2026 09:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिलेभर के राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई व आरोही विद्यालयों के खिलाड़ियों के लिए जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताएं जारी हैं। शिक्षा विभाग की ओर से दो दिन लगातार जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों व लड़कियों दोनों वर्गों के मुकाबले के बाद विजेता का चयन किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग लड़कियों के मुकाबले में वरेण्यम (डीएवी स्कूल) प्रथम, अवनी मेहता (जानकीदास कपूर स्कूल) द्वितीय, दिव्या सिंह (डीएवी स्कूल) तृतीय, पर रही। इसी वर्ग के लड़कों में सक्षम नैन (जानकीदास कपूर स्कूल) प्रथम, केशव (जानकीदास कपूर स्कूल) द्वितीय, लावण्य (ऋषिकुल वर्ल्ड एकेडमी) तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें