फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कागज पर रंगों से उकेरे महापुरुषों के विचार

Sun, 05 Apr 2026 05:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में ककरोई रोड पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्या​र्थियों के साथ द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए द आंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से रविवार को ककरोई रोड स्थित आंबेडकर भवन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रोहतक, नरेला, बहादुरगढ़ और दिल्ली तक के स्कूलों और संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में कलाकारों ने रंगों के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा, पर्यावरण और महापुरुषों के विचारों को कागज पर जीवंत किए। बाहरी क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों की उपस्थिति ने इस प्रतियोगिता के स्तर को और अधिक प्रतिस्पर्धी और उत्साहजनक बना दिया।
विज्ञापन

सोसाइटी के प्रधान राजेश कटारिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास का विकास होता है। कांता देवी, दीपक सहरावत और कुलदीप दहिया ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों की कलाकृतियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उप प्रधान सुरेंद्र कुमार, सचिव रविंद्र भाटिया, कोषा अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, कार्यकारी सदस्य निरंजन सिंह, सतीश भौरिया और कुलदीप राज बडगूजर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें