फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ड्रेन-आठ में कूड़ा डालने वालों को किया जाएगा चिह्नित

Mon, 13 Jan 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से ड्रेन नंबर आठ में कूड़ा डालने वाले शहरवासियों पर सख्ती बरती जाएगी। साथ ही जो शहरवासी ड्रेन नंबर आठ में कूडा डालते हुआ मिला, उन पर 500 रुपये जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जो दिन व रात के समय ड्रेन नंबर-आई में कूड़ा डालने वालों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

ड्रेन नंबर आठ के पास पुरानी सब्जी मंडी है। जहां पर मासाखोर रात के समय बची हुई सब्जी व फलों को ड्रेन नंबर आठ में डाल देते हैं और आस-पास की कॉलोनियों से निकलने वाली गंदगी को भी यहीं डाला जा रहा है। इससे ड्रेन में कचरे के ढेर बन रहे हैं। इतना ही नहीं कचरे की वजह से बदबू आती है। क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत नगर परिषद को दी है। अब नगर परिषद ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी दिन-रात ड्रेन में कूड़ा डालने वालों की पहचान कर अधिकारियों को अवगत कराएंगे। इसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।

-
ड्रेन नंबर-आठ में कचरा डालने वालों की पहचान के लिए दो कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मी ड्रेन में कूड़ा डालने वालों की पहचान करेंगे। जो भी व्यक्ति ड्रेन में कचरा डालता मिला, उस पर 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें