फोटो 02: सोनीपत के गांव खांडा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जगह का निरीक्षण करने पहुंचे एस
खरखौदा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को खरखौदा उपमंडल में इस बार ग्रामीण स्तर पर मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने वीरवार को ग्रामीण स्तर पर जगहों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को साथ लेकर खांडा गांव के श्रीराम मंदिर के साथ लगती जगह का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने बताया कि इस बार 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ग्रामीण आंचल में कहीं पर मनाने की योजना है। इससे कार्यक्रम में ग्रामीणों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ऐसे में उनकी तरफ से गांवों में कार्यक्रम के लिए जगह देखी जा रही है। खांडा गांव में श्रीराम मंदिर के साथ लगती जगह का निरीक्षण किया है।
इसके अलावा क्षेत्र में अन्य जगहों को देखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जगह फाइनल कर योग कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उनके साथ तहसीलदार मनोज कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।