गन्नौर। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने के मामले में शनिवार को तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास चेन बरामद कर ली है।
5 अगस्त को गन्नौर निवासी एक बुजुर्ग महिला ने थाना गन्नौर में शिकायत दी कि वह सुबह आठ बजे अपने घर से गुरुओं का प्रवचन सुनने के लिए जा रहीं थीं।
रास्ते में पूजा साड़ी की दुकान के सामने बिना नंबर प्लेट स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और भाग गए, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों मोहित निवासी मुजफ्फरनगर (यूपी) व कुबेर निवासी फाजिलपुर (सोनीपत) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
शनिवार को तीसरे आरोपी रजत निवासी जिला मुजफ्फरनगर (यूपी) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से घटना में छीनी गई सोने की चेन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है।