सोनीपत। सेक्टर 7 की एसयूएजी पुलिस टीम ने अवैध हथियार के एक मामले में तीसरे आरोपी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी रिजवान उर्फ इंतजार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्रवक्ता ने बताया कि 22 अप्रैल को एसयूएजी यूनिट गश्त पर जीटी रोड मुरथल चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक जिनके पास अवैध हथियार हैं और मुरथल रोड पर किसी के इंतजार में खड़े हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को दो युवक खड़े दिखाई दिए।
पुलिस को देखकर दोनों वापस तेज-तेज कदमों से चलने लगे। जिनको पुलिस काबू कर नाम पता पूछा तो पहले युवक ने अपना नाम व पता रामनगर निवासी तरुण उर्फ ब्लैकी व दूसरे युवक ने गांव घसौली निवासी निखिल बताया। तलाशी लेने पर तरुण की जेब से एक देशी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद निखिल की तलाशी प एक देशी पिस्तौल एक कारतूस बरामद हुआ था। संवाद