फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नकदी और मोबाइल से भरा बैग छीनने की कोशिश का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने युवक से नकदी और मोबाइल से भरा बैग छीनने की कोशिश करने के तीसरे आरोपी सोनीपत निवासी विक्रम उर्फ भूसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव मल्हा माजरा निवासी अनिल ने 18 सितंबर को शिकायत दी थी कि वह मनी ट्रांसफर और मोबाइल फोन रिपेयरिंग का काम करते हैं। 16 सितंबर को रात 10 बजे वह बेटे लक्की के साथ एक लाख रुपये व 25 मोबाइल बैग में डालकर घर ले जा रहे थे।
बैग उनके बेटे लक्की के पास था। जब वह खेड़ी रोड के पास पहुंचे तो स्कूटी सवार नकाबपोश तीन युवकों ने बैग छीनने की कोशिश की थी। एक युवक ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया था।
विज्ञापन

आरोपी स्कूटी पर बैठकर गांव छतेहरा की तरफ भाग गए थे। इस पर कुंडली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इस मामले में दो आरोपियों अरुण व हरीश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें