फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैक्टरी में तोड़फोड़ और हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: खरखौदा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शुभम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
खरखौदा। हलालपुर गांव के पास फैक्टरी में घुसकर तोड़फोड़ करने और वर्कर को गंभीर रूप से घायल करने व इलाज के दौरान 28 दिन बाद उसकी मौत होने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी गांव नाहरा निवासी शुभम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव हलालपुर के अनिल ने शिकायत दी थी कि उन्होंने गांव में ही गंगा फायर इंजीनियर्स नामक फैक्टरी स्थापित की हुई है। 2 अक्तूबर की रात वह फैक्टरी में ही रुक गया। इस दौरान चार कर्मचारी भी फैक्टरी में ही थे।
रात एक बजे किसी ने फैक्टरी के गेट पर पथराव किया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही चार युवक गेट तोड़कर अंदर आ गए। वह कमरे से बाहर आया तो चारों ने उन पर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए वापस कमरे में घुसे और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद हमलावरों ने न केवल उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए बल्कि एक कर्मचारी विकास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद वह जाते समय दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। घायल विकास को अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।
घायल विकास को उसके परिजन जयपुर,राजस्थान स्थित अस्पताल लेकर गए थे। जहां पर इलाज के दौरान 30 अक्तूबर को उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी अंकित व विपिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें