गोहाना। क्राइम यूनिट वेस्ट की पुलिस ने गोहाना में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी को रविवार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव ईशापुर खेड़ी का अजय परिवार के साथ गोहाना में किसान काॅलोनी में रहते थे। 12 मई को वह पत्नी के साथ बेटी को अस्पताल में दवा दिलाने लेकर गए। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निकट उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब पुलिस ने उनके भाई अशोक की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
अशोक ने पुलिस को बताया था कि कई साल पहले उनके भाई अजय से उनके गांव के विजय की मौत हो गई थी, जिससे उनकी रंजिश बनी हुई थी। पुलिस ने वारदात में संलिप्त मुख्य शूटर गांव इर्शापुर खेड़ी के विशाल और रोहित उर्फ आशीष को पहले गिरफ्तार कर लिया था। अब क्राइम यूनिट वेस्ट से सहायक उप निरीक्षक कृष्ण ने पुलिस टीम के साथ तीसरे आरोपी गांव शिकारपुर के निवास नसीब को गिरफ्तार किया है।