फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो स्थानों पर बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Thu, 28 Nov 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दो बंद घरों से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ली, साथ ही ई-रिक्शा सवार महिला की चेन चोरी कर ली गई। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-12 निवासी राजेश राणा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई राकेश राणा न्यू जीवन नगर में रहते हैं। वह तीन दिन पहले परिवार सहित राजस्थान के कोटा में शादी समारोह में गए थे। उनके पड़ोसी सत्येंद्र ने उन्हें बताया कि घर का मेन गेट का ताला टूटा है, जिस पर उनके भाई ने उन्हें घर भेजा। घर जाकर देखा तो ताले टूट थे। घर से दस सोने की अंगूठी, नाक के कोके तीन, सोने का सेट, नाक की नथ, मंगलसूत्र, चेन, सात चांदी की पायल, चांदी के 30 सिक्के, बालियां व अन्य आभूषण चोरी मिले।

ई-रिक्शा में महिला की चेन चोरी

गांव सेहरी निवासी नवाबो ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ रोड पर अस्पताल में आई थी। वह ई-रिक्शा में ककरोई चौक से गांव ककरोई की तरफ जा रही थी। चौक से दो महिला व बच्ची के साथ ई-रिक्शा में सवार हो गईं। इसी दौरान उनकी चेन चोरी हो गई। अब उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि महिलाएं गांव असावरपुर के पास झुग्गी में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


वहीं, मूलरूप से बिहार के जिला सिवान फिलहाल कबीरपुर निवासी रिपू देवी ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके बंद घर में चोरी हो गई है। वह अपने बच्चों सहित ननद के घर गई थी। लौटी तो घर से मंगलसूत्र, कानों के बाली और टॉप्स, चांदी की पाजेब, अन्य आभूषण व रसोई में रखे 10 हजार रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें