सोनीपत। सेक्टर-23 में बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित अमेरिका में रह रहे अपने बेटे के पास गए थे। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
सेक्टर- 23 निवासी हवा सिंह अपने बेटे के पास अमेरिका गए हैं। घर को ताला लगा था। इसका फायदा उठाकर चोर ताला तोड़कर घर से जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। बुधवार को हवा सिंह की भाभी मकान की सफाई करवाने गईं तो ताले टूटे मिले। अलमारी से खुली थी। उन्होंने बेटे ललित को सूचना दी। ललित ने मौके पर आकर पुलिस व ताऊ को सूचना दी। चोर दो किलो चांदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने हवा सिंह के भतीजे ललित की शिकायत पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद